एरोड्रम पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग के लोगों के खिलाफ शादी के नाम पर साढ़े 300000 की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने फिलहाल शादी करवाने वाली महिला के पति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जा री है। एरोड्रम थाने में फरियादी सुनील की शिकायत पर लुटेरी दुल्हन पूनम सहित मैरिज ब्यूरो चलाने वाली दीपा उसके पति सुनील, बेटे बॉबी भतीजे राहुल जैन सहित श्वेता और रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियदी सुनील ने बताया कि उसके भाई अनिल बट- वाल की शादी के लिए वह मैरिज ब्यूरो चलाने वाली दीपा जैन निवासी कालानी नगर से मिले थे। आरोपी ने पूनम से शादी करवाने का झांसा दिया और साढ़े 300000 ले लिए। शादी के बाद दुल्हन यह कहकर दूल्हे अनिल के साथ नहीं गई कि उनके घर का रिवाज है कि शादी के 15 दिन बाद तक दुल्हन अपने मायके में ही रहती है। 15 दिन बाद अनिल अपनी दुल्हन तलाश जारी है। वही उसने आने से इंकार कर दिया। फरियादी सुनील और अनिल ने मैरिज ब्यूरो चलाने वाली और शादी करवाने वाली दीपा जैन और उसके पति सुनील जैन से बात की तो वह भी टालती रही, उनसे पैसा वापस मांगा तो उन्होंने 25000 लौटा दिए। बाकी पैसा लौटाने को तैयार नहीं हुए। थक हार कर फरियादी ने मामले की शिकायत पुलिस से की फिलहाल सुनील को पुलिस ने हिरासत में लिया है बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पकड़ने की बात कही जा रही है।
