एरोड्रम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रेडीमेड व्यापारी के घर चोरी चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रेडीमेड व्यापारी के घर चोरी की वारदात हो गई व्यापारी की पत्नी और बच्चे रिश्तेदारों के यहां शहर से बाहर गए हुए थे जबकि व्यापारी अपनी दुकान पर ही था। रात में जब वह घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी मिली तुरंत व्यापारी ने पुलिस को संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज दिखाए इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित महावीर कृपा एवेन्यू रेडीमेड कपड़ा व्यापारी सुनील के घर चोरों ने दस्तक देती इस दौरान चोर व्यापारी के घर से उसकी पत्नी की छह चूड़ी मंगलसूत्र हार सहित सोने और चांदी के आभूषण और नकदी चुराकर फरार हो गए हालांकि जब व्यापारी अपने प्रतिष्ठान से घर पहुंचा तो उसने देखा कि घर में चोरी हुई है और घर के सभी दरवाजे खुले हुए हैं वही अलमारी का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा है जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी साथ ही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालना शुरू किए जिसमें कुछ संदिग्ध पुलिस को नजर आ रहे हैं फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version