एरोड्रम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मचाया उत्पात शराब पीने के लिए रुपए नहीं दिये तो कारों के कांच भी फोड़े

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया जहां घर के बाहर खड़ी कारों के कांच भी फोड़े वही एक युवक से शराब पीने की रुपयों की भी मांग की फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर देर रात में ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर का है है यहां देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया घर के बाहर खड़ी कारों के कांच बदमाशों द्वारा फोड़े गए उसी दौरान क्षेत्र के ही रहने वाले अजय मिश्रा अपने घर पहुंचे थे और अपनी कार पार्क कर रहे थे उसी दौरान जतिन तिवारी नामक बदमाश उनके पास आया और अजय मिश्रा से शराब पीने के रुपयों की मांग की नहीं देने पर उनकी कार का भी कांच फोड़ दिया वही बदमाशों ने आसपास के बाहर खड़ी कारों के भी कांच तोड़ दिए पूरी घटना की शिकायत अजय मिश्रा द्वारा थाने पर दर्ज कराई गई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जिसके बाद तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया आरोपियों पर वैधानिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version