एरोड्रम थाना क्षेत्र में युवक के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी क्रेडिट कार्ड से निकले हजारों रुपए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक युवक के क्रेडिट कार्ड अज्ञात ने हजारों रुपए निकाल लिए फरियादी युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां हाईलिंक सिटी में रहने वाले अशोक कुमार नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसके क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात द्वारा 90 हजार से अधिक की राशि किसी अज्ञात के द्वारा निकाली गई फिलहाल पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है जिसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version