इंदौर में लगातार चैन स्नैचिंग की वारदात बढ़ती जा रही है ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक युवक के साथ चैन स्नैचिंग की वारदात दो बाइक सवार बदमाशों ने दी है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के कलानी नगर चौराहे का है वेंकटेश नगर के रहने वाले मनोज जैन अपने बेटे के साथ चौराहे पर बैठे स्ट्रीट डॉग्स को खाना डालने गए थे वहां से लौटते वक्त बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन खींच कर फरार हो गए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
