इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के जंगल में देर रात एक युवक का शव मिला, था युवक के सिर पर चोट का निशान होने की सामने आई । वहीं उसके चेहरे को भी किसी जानवर ने नोचा हैफिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
एरोड्रम थाना प्रभारी संजय शुक्ला के अनुसार देर रात सूचना मिली थी कि केदार नगर में बबूल के जंगल क्षेत्र में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक का शव था। म्रतक कीशिनाख्त देर शाम दीपक माणिक के रूप में हुई जो 25 जनवरी से बाण गंगा क्षेत्र से लापता था वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपक के सिर में चोट के निशान पाए गए है वही पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है व अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है
