एयरपोर्ट में जॉब लगवाने के नाम पर महिला से ठगे एक लाख रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई उसके साथ धोखाधड़ी हुई है जिसमें अज्ञात आरोपी द्वारा एयरपोर्ट में जॉब लगवाने का आश्वासन दिया था जिसमें आरोपी द्वारा एक लाख रुपये ठग लिए गए।

मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली महिला प्रतिभा मसीह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी वह ऑनलाइन जॉब सर्च कर रही थी इसी दौरान उसके पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने एयरपोर्ट में जॉब दिलवाने के नाम पर अलग-अलग माध्यम से पैसे जमा करवाएं महिला ने करीबन एक लाख रुपए भी अलग-अलग माध्यम से जमा करें जब महिला को समय बीत जाने के बाद भी जॉब नहीं मिली अपने आप को ठगा महसूस होने के बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है पुलिस में शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version