एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से पकड़ाया जिंदा कारतूस एरोड्रम पुलिस ने किया केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर स्थित देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देर रात सुरक्षाकर्मियों द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने पकड़ाए व्यक्ति पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है….।

इंदौर के देवी अहिल्या अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देर रात बेंगलोर की फ्लाइट उड़ान भरने ही वाली थी कि तभी यात्रियों की सुरक्षाकर्मी द्वारा चेकिंग कर रहे थे कि तभी लाइन में लगे एक व्यक्ति के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं पकड़ाए व्यक्ति का नाम अतुल पिता संभुसरण उपाध्याय है और वह सीहोर का रहने वाला है जो एक पेस्टिसाइड कॉम्पनि मे जॉब करता है और वह निजी कार्य से इंदौर से बेंगलोर की फ्लाइट में जा रहा था तभी चेकिंग के दौरान उसके हेंड बेग से कारतूस मिला है। फिलहाल एयरपोर्ट पर प्रदर्शित सुरक्षाकर्मियों द्वारा पूरे मामले में तत्काल एरोड्रम पुलिस को सूचना दी और अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई है

Exit mobile version