विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत पत्रकार वार्ता हुई संपन्न, संगठन की आगामी कार्य योजनाओं पर हुआ विचार मंथन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विश्व हिंदू परिषद, मालवा प्रांत की पत्रकार वार्ता आज प्रेस क्लब, इंदौर में संपन्न हुई, पत्रकार वार्ता को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री सोहन जी विश्वकर्मा ने संबोधित किया पत्रकार वाता में प्रांत अध्यक्ष महेन्द्र जी गुप्ता, प्रांत उपाध्यक्ष मुकेश जी जैन, प्रांत सह मंत्री एवं केन्द्रीय बैठक के महाप्रबंधक दिलीप जैन उपस्थ्ति रहे।उन्होंने कहा कि बैठक में आगामी समय में संगठन की कार्य योजनाओं पर विचार मंथन किया जाएगा, साथ ही देश मे बढ़ रहे लव जिहाद के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी,,

इस दौरान विश्व हिंदू परिषद प्रांतीय मंत्री सोहन विश्वकर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति एवं प्रन्यासी मंडल की बैठक प्रतिवर्ष, वर्ष में एक बार होती है, इस बैठक में प्रांत टोली, क्षेत्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय प्रबंध समिती के पदाधिकारी एवं विश्व विभाग के पदाधिकारी उपस्थित होंगे, जो लंबे समय के बाद यह बैठक इंदौर में आयोजित हो रही है, बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ रविन्द्र नारायण सिंह जी, केन्द्रीय संगठन महामंत्री विनायराव सहित विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारि मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि कार्यक्रम के पूर्व केंद्रीय पदाधिकारियों के द्वारा अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा,जिसके बाद इंदौर के समाज जनों के द्वारा केंद्रीय पदाधिकारीयों का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा, इस कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज जन उपस्थित रहेंगे

Exit mobile version