एमपी में भारत जोड़ो यात्रा,राहुल गांधी ने आदिवासी समाज को लेकर दिया बड़ा बयान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 नवंबर सुबह खंडवा जिले के ग्राम रुस्तमपुर पहुंची,रुस्तमपुर निवासी एवं किसान की बेटीअनीता महाजन ने राहुल गांधी से मुलाकात कर सरकार बनाने का मंत्र दिया,और कहा कि सरकार बनने के बाद वह किसानों का कर्ज माफ करने एवं विधवाओं को पेंशन बढ़ाने का वादा करें,अभी किसान कर्ज और महंगाई से परेशान है,रासायनिक खाद एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को भी कम करवाने के प्रयास हेतु जोर दिया गया,

इसके बाद राहुल गांधी पूर्व सीएम कमलनाथ एवं अन्य नेता पंधाना के ग्राम बड़ौदा अहीर में स्थित जननायक टंट्या मामा की जन्मस्थली पहुंचे,आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने सर्वप्रथमआदिवासी समाज का हाथ लहराकर अभिवादन करते हुए “जय जवान जय आदिवासी” का नारा लगायाऔर कहा कि टंट्या मामा हमारे लिए एक चिन्ह हैं एक सोच है,उनकी सोच और विचारधारा के कारण ही मैं आज यहां आया हूं,आपने बताया आदिवासी का मतलब हैं जो हिंदुस्तान में सबसे पहले से रहते थे,जब इस देश में कोई नहीं रहता थाऔर अगर आप आदिवासी हो तो इसका मतलब यह है कि आप इस देश के असली मालिक हो, इस कार्यक्रम पश्चात राहुल गांधी का काफिला डुल्हार ग्राम स्थित गुरुद्वारे से13 किमी ग्राम छैगांव माखन तक पैदल यात्रा कर वहां से कार द्वारा खरगोन जिले के खेरदा गांव के लिए रवाना हो गए,भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में काफी उत्साह देखा गया,इस यात्रा में प्रियंका गांधी,पति वाड्रा सहित अन्य वरिष्ठों ने भाग लिया,राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया, यात्रा में निमाड़ के पारंपरिक गणगौर नृत्य और काठी माता का नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा

Exit mobile version