कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव लगातार एमपीसीए को लेकर नए-नए खुलासे कर रहे हैं वहीं शनिवार को भी उन्होंने एमपीसीए क्रिकेट एसोसिएशन के नए कारनामे सबूत के साथ पत्रकार वार्ता में खुलासे किए।
दरअसल मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कारनामे लगातार उजागर हो रहे है। ताजा रिपोर्ट की बात करे तो अभी 2019-20 की वार्षिक रिपोर्ट और बैलेंस शीट से ही कई खुलासे हुए। भारत-श्रीलंका टी-20 मैच के कुल 1 करोड़ 72 लाख के टिकट बेचना बताए और पेटीएम को कमीशन और सर्विस टैक्स के रूप में 88 लाख 51 हजार का भुगतान कर डाला। इतना कमीशन और सर्विस चार्ज पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। आपको बता दें हाल ही में इंदौर में हुए मैच के दौरान एमपीसीए द्वारा की गई अनियमितताएं और निगम से हुआ विवाद सुर्खियों में रहा था।मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेशसिंह यादव ने शनिवार को पत्रकार वार्ता कर घोटालों की जानकारी सबूतों के साथ उजागर गए,, वह कांग्रेस के प्रदेश सचिव का कहना है कि एमपीसीए ने अपनी बैलेंस शीट में ही टिकटों के विक्रय से जो आय बताई उसमें घपला किया गया। पेटीएम इनसाइडर को कमीशन और सर्विस टैक्स के रूप में ही आधे से अधिक राशि 88 लाख 51 हजार का भुगतान कर दिया। वह उन्होंने कहा कि पिछले 5 मैचों का एमपीसीए ने मनोरंजन कर नगर निगम को नहीं जमा कराया, ओर जीएसटी भी वाणिज्य कर को नहीं दिया है। हालांकि इंदौर नगर निगम ने बड़ी मुश्किल से MPCA से सम्पत्ति कर वसूल किया था, लेकिन टिकटों की बिक्री की राशि चूंकि अभी उजागर नहीं की, इसलिए कितना मनोरंजन कर चुकाना है उसकी भी जानकारी एमपीसीए ने अभी तक नहीं दी है। जिसकी शिकायत राकेश सिंह यादव ने संबंधित अधिकारी से लेकर प्रधानमंत्री तक की हुई है लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्यवाही एमपीसीए पर होती नजर नहीं आ रही है।
