इंदौर में एक्टिवा सवार तीन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए जहां मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है
दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के सयाजी होटल के पास एक युवक को चलती बाइक पर सिगरेट जलाना काफी महंगा पड़ गया सिगरेट जलाने के चलते असंतुलित होकर गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई एक्टिवा पर सवार दो युवक और युवती हादसे का शिकार हो गए जहां मौके पर ही एक्टिवा चला रहे हैं मोहम्मद वकार मौत हो गई वहीं .जैद अहमद और काजल घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है
– बताया जा रहा है कि मोहम्मद वकार अपने दोस्त जैद अहमद और महिला मित्र काजल के साथ एक्टिवा पर सवार था अचानक एक हाथ से गाड़ी चलाते समय जेब से सिगरेट निकाल कर चलती बाइक पर जलाने लगा असंतुलित होकर गाड़ी डिवाइडर से टकराई जहां युवक जैद अहमद को गंभीर चोट आई है वही काजल को मामूली चोट आई है और एक्टिवा चला रहे हैं युवक की मौके पर ही मौत हो गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
