उज्जैन से चरस लाकर बेच रहा था इंदौर में आरोपी डेढ़ सौ ग्राम चरस के साथ हुआ गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को डेढ़ सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि भागीरथपुरा क्षेत्र में आरोपी चरस लाकर सप्लाई कर रहा है सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी को धर दबोचा इसके तलाशी लेने पर उसके पास डेढ़ सौ ग्राम चरस बरामद हुई पूछताछ में आरोपी ने उज्जैन से लाकर इंदौर मैं चरस बेचना बताया है वहीं आरोपी की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी को भी उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version