उज्जैन में 7 साल की सगी भतीजी से रेप:बच्ची की नाक से आया खून, मां से रोकर बोली- चाचा बहुत गंदे हैं…

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उज्जैन में 7 साल की सगी भतीजी के साथ 25 साल के चाचा ने रेप किया। बच्ची मां के साथ दादी और चाचा से मिलने के लिए आई थी। मां उसे चाचा के भरोसे छोड़कर सहेली के यहां चली गई। नशेड़ी चाचा उसे चॉकलेट देने के बहाने मकान में ऊपर वाले कमरे में ले गया और दरिंदगी की। घटना के बाद बच्ची रोते हुए बाहर आई। उसकी नाक से खून बह रहा था और कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। पड़ोस की महिलाओं ने उसकी मां को बुलाया। बच्ची ने मां से रोकर कहा- चाचा बहुत गंदे हैं…।

चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला गुरुवार दोपहर बच्ची को बापूनगर के समीप रहने वाले अपने देवर के घर पर लेकर गई थी। इसी दौरान कॉलोनी में रहने वाली सहेली का फोन आ गया तो उससे मिलने चली गई। घर पर देवर अकेला था। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। बच्ची घटना के बाद घर के बाहर खड़ी होकर रो रही थी और नाक से खून भी बह रहा था। इसी कारण पड़ोसियों ने उसकी मां को फोन लगाकर आने को कहा। परिजन बच्ची को लेकर चिमनगंज थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

चिमनगंज थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर बच्ची को इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया। पूर्व में भी उसके खिलाफ मारपीट और जहरीली शराब के तीन केस दर्ज हैं।
रोते हुए बोली- चाचा बहुत गंदे हैं

बच्ची ने मां को रोते हुए बताया- चाचा बहुत गंदे हैं, मेरे कपड़े उतार दिए और कमरे में बिस्तर पर ले गए थे। पड़ोसी महिलाओं ने पुलिस को बताया कि बच्ची की नाक से खून बह रहा था व उसके कपड़े उसने उल्टी साइड से पहने थे, इसी कारण हमें भी शंका हुई कि कुछ गलत तो नहीं हुआ।

- Advertisement -
Exit mobile version