उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव इंदौर दौरे पर पत्रकारो से की चर्चा मे नई युवा नीति के बारे मे दी जानकारी

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव बुधवार को इंदौर दौरे पर रहे, जहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के आरएनटी मार्ग स्थित उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और प्रदेश के युवाओं की क्षमताओं को अनलॉक करने के प्रयास की नई युवा नीति के बारे में जानकारी दी है वही शाहरुख खान की फिल्म पठान का एक गाना रिलीज हो चुका है ऐसे में फिल्म को लेकर विरोध भी लगातार हो रहा है, कैबिनेट मंत्री मोहन यादव ने इंदौर के डीएवीवी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान पठान फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं वही लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्टरता व लव जिहाद को लेकर मोहन यादव ने कहा है कि हमने fir दर्ज कर ली है ऐसे लोगो को बिल्कुल भी बक्शा नही जाएगा

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित युवा नीति के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल करने का निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आग्रह पर लिया गया है। मंत्री श्री यादव ने कहा कि नई युवा नीति प्रदेश के युवाओं की क्षमताओं को अनलॉक करने का प्रयास होगा। विकास के लिए भविष्य के 10 साल के दृष्टिकोण की कल्पना इस युवा नीति में की गई है। मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में युवा नीति के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को दृष्टिगत रखते हुए सुझाव लिए जाएंगे , वही युवा नीति का उद्देश्य, उसकी प्राथमिकता और आवश्यकता के क्षेत्र को विशेष रूप से केंद्र में रखा जाएगा ।इस नीति में व्यवसायिक विषयों और रोजगार ऊनमक्खी शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में कुटीर उद्योग की स्थापना इनक्यूबेशन केंद्रों के माध्यम से स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास इस युवा नीति में होंगे, वही विद्यार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित भी जाएगा। मंत्री m यादव ने बताया कि नीति निर्माण के संबंध में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में सुझाव पेटी रखी जाएगी , वही फोन और ऑनलाइन माध्यम से भी विद्यार्थी अपने सुझाव प्रेषित कर सकेंगे । आयुक्त कार्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

वही फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर भाजपा के विधायक रमेश मेंदोला और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विरोध के बाद मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है उच्च शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि हमारी जो परंपरा है, सद्भाव है बड़े समाज की जो भावना है हम सब समाज को साथ लेकर चलना चाहते हैं लेकिन किसी भी तरह से हमारी भावनाओं का हनन नहीं होना चाहिए, मौखिक रूप से इसमें कोई कठिनाई आती है तो प्रशासन को इस पर कार्रवाई करना चाहिए।

Exit mobile version