इन्दौर में पिस्टल व जिंदा कारतूस लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाश को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपी से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद की है।
दरअसल सदर बाजार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रामबाग ब्रिज के पास क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश जयेश पिता संजय नाचन हथियार लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है सूचना के बाद घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी जयेश नाचन को मौके से गिरफ्तार किया है तलाशी लेने पर आरोपी पास से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं पकड़े गए आरोपी नाचन के खिलाफ आधा दर्जन के करीब अपराध पंजीबद्ध है वही अपने दुश्मनों से दुश्मनी निकालने के लिए बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से मिली पिस्टल और जिंदा कारतूस को लेकर पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस का मानना है कि अपराधी प्रवृत्ति के होने के कारण आसानी से यह पिस्टल बदमाश हासिल कर लेते हैं।
