इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने 28 अक्टूबर को फ़ाइनेंस कंपनी के डेली कलेक्शन कर्मचारी के साथ हुई लूट का ख़ुलासा कर दिया पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को गिरफ़्तार कर लूट में प्रयुक्त बाइक और नक़दी रुपये बरामद कर लिया हैं
तेजाजी नगर थाना प्रभारी आर डी कानवा ने बताया कि 28 अक्टूबर को प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी योगेन्द्र राठौर डेली कलेक्शन के बाद उमरीखेड़ा गाँव से ऑफ़िस जा रहे थे इसी दौरान नेमावर सर्विस रोड पर दो बाइक सवार आये और विवाद करने लगे और इसी बीच रुपये से भरा बैग लेकर फ़रार हो गया जिसमें 2 लाख 21 हज़ार नक़दी टैबलेट सहित ज़रूरी दस्तावेज़ थे फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने CCTV फ़ुटेज खंगाले जिसके आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लूट की राशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है
