इंदौर से राजकोट के बीच गायब हुआ 40 लाख का सोना व्यापारी ने ज्वेलरी बनवाने के लिए कूरियर किया था

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एक सर्राफा के कारोबारी का 40 लाख का सोना गायब हो गया। कारोबारी ने कोरियर कंपनी को राजस्थान भेजने के लिए सोने का पार्सल दिया था। पार्सल राजस्थान पहुंचा ही नहीं जिसके बाद शिकायत दर्ज करवाई गई है।

सर्राफा थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि फरियादी देवेंद्र कुमार जैन पिता चुन्नीलाल निवासी सुदामा नगर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है। देवेंद्र कुमार ने बताया कि सराफा के वह कारोबारी है। मोरसली गली में सेफ एंड फास्ट रोडलाइंस कोरियर का दफ्तर है। अधिकतर सराफा कारोबारी अपना सोना चांदी और आभूषण एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए इसी कोरियर का उपयोग करते हैं। फरियादी ने 880 ग्राम सोने का पार्सल राजकोट भेजने के लिए बुक किया था। यह पार्सल हर्षल मैन्युफैक्चरिंग पर पहुंचना था, लेकिन पार्सल पहुंचा नहीं । फरियादी ने कोरियर दफ्तर पर बात की तो सही जवाब नहीं मिला । जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है।
बाइट : सुनील शर्मा,थाना प्रभारी

Exit mobile version