पशु आहार भरकर इंदौर से दिल्ली जा रहा कंटेनर में अचानक लव कुश चौराहे के पास भीषण आग लग गई हादसे के बाद ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई वही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के लव कुश चौराहे सांवेर रोड का है अचानक एक कंटेनर में भीषण आग लग गई आगजनी के बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने कंटेनर में से पूछ कर अपनी जान बचाई तत्काल स्थानीय लोगों ने दमकल की टीम को जानकारी दी मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया बताया जा रहा है कि पशु आहार भरकर इंदौर से कंटेनर दिल्ली जा रहा था हालांकि कोई जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन कंटेनर ट्रक बुरी तरह जलकर खाक हो गया बीच सड़क पर आगजनी के बाद यातायात को लेकर तत्काल ट्रैफिक पुलिस और ने क्रेन की मदद से कंटेनर को थाने भिजवा दिया है
