इंदौर सिंडि‍केट आफिस गोलीकांड : आरोपित हेमू ठाकुर की खिलौना फैक्ट्री से पिस्टल और कारतूस जब्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। सिंडिकेट आफिस में हुए सनसनीखेज गोलीकांड के आरोपित हेमू ठाकुर की खिलौना फैक्ट्री से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस जब्त किए हैं। काफी समय से पुलिस पिस्टल के संबंध में उससे पूछताछ कर रही थी लेकिन वह लगातार गुमराह कर रहा था। वहीं रिमांड खत्म होने पर रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

विजय नगर थाना पुलिस ने फरार इनामी बदमाश हेमू उर्फ हेमेंद्र ठाकुर निवासी बाणगंगा को गिरफ्तार किया था।

दरअसल, वर्ष 2021 में विजय नगर स्थित सिंडिकेट ऑफिस में शराब दुकानों एवं अहातों के रुपयों को लेकर आरोपित हेमू ठाकुर और अर्जुन ठाकुर के बीच विवाद हुआ था और इस दौरान आरोपित हेमू ने अर्जुन को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना के बाद हेमू साथी आरोपितों सहित फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद से पुलिस गोलीकांड में उपयोग की गई पिस्टल के संबंध में उससे पूछताछ कर रही थी लेकिन वह पुलिस को गुमराह कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हेमू की गौरी नगर में खिलौने बनाने की फैक्ट्री है। इसी में घटना के बाद उसने पिस्टल छिपा दी थी। पुलिस ने हेमू की निशानदेही पर फैक्ट्री से पिस्टल और दो कारतूस जब्त किए। रविवार को रिमांड खत्म होने पर आरोपित हेमू को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।

- Advertisement -
Exit mobile version