इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी विकास कार्यों का निरिक्षण के लिए प्राधिकरण अध्यक्ष शहर शहर के जन्पतिनिधि कान्ति सूर्य जननायक तांत्या मामा चौराहे पर पहुंचे और ब्रिज निर्माण के कार्य का जायजा लिया.
दरअसल पिछले दिनों ही प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भंवरकुआ चौराहे पर जन नायक कान्ति सूर्य तांत्या मामा भील की प्रतिमा का लोकार्पण किया था और चौराहे पर करोड़ों कि लागत से सिक्स लेन फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण का भूमिपूजन किया था जिसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिसकी निर्माण एजेंसी इंदौर विकास प्राधिकरण को बनाया गया है. मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशों को देखते हुए विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा और क्षेत्र के पार्षद मनीष मामा और पूर्व विधायक मधु वर्मा सहित नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्यों का जायजा लिया. आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री के सपनों के शहर में विकास के कार्य लगातार जारी हैं इन कार्यों की गुणवत्ता को देखने के लिए आज विकास प्राधिकरण की टीम और नगर के जनप्रतिनिधि चौराहे का निरिक्षण करने आए हैं जहाँ कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों ही ठीक नज़र आ रही है. फ्लाय ओवर के लिए दस सौलह महीने की टाईम लाइन तय की गई है लेकिन जिस गति से काम चल रहा है उसे देखकर लगता है कि काम दस महीने में ही पूरा हो जाएगा. इस मौके पर पूर्व विधायक मधु वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे और पार्षदों ने भी अपने सुझाव दिए
