बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एक बार फिर बोला हमला , सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी व अन्य कांग्रेसी नेता पर मामला दर्ज करने की सिफारिश
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी लगातार हमला बोल रही है ऐसे में इंदौर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस पर निशाना साधा है बीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ खुद ने स्वीकार किया है कि भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं ऐसा करके कांग्रेस ने प्रदेश की धरती को कलंकित किया है कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा वहीं भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने हमला बोलते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश विरोधी तत्वों का मंच बन गया है राहुल गांधी को जनता से माफी मांगना चाहिए वही यात्रा के आयोजकों पर मामला दर्ज करने की सिफारिश करते हुए बीडी शर्मा ने कहा कि सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी वह अन्य कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज किया जाना चाहिए इन लोगों ने प्रदेश में वातावरण बिगाड़ने की कोशिश की है अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का भाव मध्यप्रदेश में पैदा करने का प्रयास भी कांग्रेस द्वारा किया गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण है जो लोग राम के अस्तित्व को नकारते थे वह आज हमें जय श्री राम जय सीताराम की बातें करते हैं इंदौर के लॉ कॉलेज में मामले को लेकर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लॉ कॉलेज जैसे मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे इन पर कार्रवाई हो रही है ऐसी गतिविधियों करने वालों का स्थान कालेज नहीं जेल गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष टंट्या मामा बलिदान दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होने इंदौर पहुंचे थे
