इंदौर में 2 सगे भाईयों पर चाकू से जानलेवा हमला,एक की मौत दूसरा घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में फिर एक बार हत्या की घटना सामने आई है जा दो सगे भाइयों पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया इस हमले में मनोज नामक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं उसके भाई को गंभीर चोट आने के चलते उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घटना की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे  पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की है

हत्या की यह वारदात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के बुध नगर बस्ती में सामने आई अज्ञात आरोपियों ने यहां रहने वाले मनोज और उसके भाई बंटी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था इस मामले में मौके पर मनोज की मौत हो गई वही बंटी घायल हो गया जिस को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची थी अधिकारियों ने मौके पर घटनास्थल का मुआयना कर म्रतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पकड़े जाने के बाद ही इस हत्या के पीछे की वजह सामने निकलकर आएगी

Exit mobile version