इंदौर में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन द्वारा राहुल गांधी की अगुवाई में बेरोजगार महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है आयोजन में मुख्य रूप से बेरोजगार युवाओं की 6 सूत्री मांगों को लेकर राहुल गांधी के साथ युवा संवाद करेंगे युवाओं का कहना है कि विपक्षी पार्टी बेरोजगार कानून बनाने में केंद्र का सहयोग करती है या नहीं इस पर सवाल किया जाएगा
दरअसल सरकारी लगातार बदलती रहती हैं लेकिन बेरोजगार युवा सड़कों पर नौकरी मांगता हुआ ही नजर आता है इन तमाम मामलों को लेकर नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के युवाओं द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार कानून के साथ ही अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर 27 तारीख को इंदौर आने वाली भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम को लेकर यूनियन के युवा का कहना है केंद्र सरकार कई वादे कर चुकी है लेकिन उसके बाद भी कई युवा आज भी बेरोजगार है और यूथ यूनियन कई बार अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन सहित कई तरह के प्रदर्शन कर चुकी है अब बात केवल इतनी है कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार कानून बनाकर लाभ दिया जाना चाहिए आने वाले समय में केंद्र यदि इस कानून को लेकर बात करती है तो विपक्षी पार्टी जो कि कांग्रेसी काफी बड़ी पार्टी है तो वह केंद्र सरकार का इस कानून पर समर्थन करती है या नहीं इसके लिए राहुल गांधी से संवाद का कार्यक्रम बेरोजगार महापंचायत के रूप में किया जा रहा है यह कार्यक्रम न्यू बिजलपुर हनुमान मंदिर के सामने किया जाएगा कार्यक्रम को सफल बनाने और बेरोजगार युवाओं को संवाद कार्यक्रम में जोड़ने के लिए शहर के तमाम क्षेत्रों में लेटर पैड वितरण किए जा रहे हैं ताकि युवा विपक्षी से अपनी बात पूछ सके
