– शहर में नाइट कल्चर शुरू होने के बाद से कई तरह के विवाद और घटनाएं सामने आई है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ी सख्ती बरतते हुए शहर के मुख्य चौराहों सहित खासकर बीआरटीएस पर चेकिंग सख्त कर दी है। इस दौरान कल रात करीब 3 बजे विजय नगर टीआई रविंद्र गुर्जर ने गस्त भ्रमण के दौरान एलआईजी चौराहे पर पहुंचे थे तभी हुंडई कार सवार चार नशेड़ी युवक एमआईजी थाने की और से रसोमा की और जा रहे थे, कार तेज आवाज में गाना बजाते हुए बर्थडे पार्टी का मजा ले रहे थे, इनमें से एक युवक नशे में कार की छत पर बैठकर स्टंट करते हुए डांस कर रहा था। पुलिस द्वारा कार सवार युवकों की हरकत का पूरा विडियो बनाकर टीआई रविंद्र गुर्जर ने फिल्मी स्टाइल में रहीसजादो को छोटी खजरानी मस्जिद के पास दबोचा लिया। पकड़ाते ही इनके नशे उतर गए और तरह तरह की बाते बनाने लगे। वीडियो में छत पर बैठा नशेड़ी डांस करता नजर आ रहा है। टीआई रविंद्र गुर्जर के मुताबिक कल रात गस्त के दौरान चार युवक तेज साउंड कार क्रमांक एमपी 09 डबल्यूसी 9559 से एमआईजी थाने की और से रसोमा की और जा रहे थे, जिसमें एक हिमालय नामक युवक नशे में गाड़ी की छत पर बैठकर स्टंट और डांस कर रहा था। इन्हे रोककर चेकिंग की तो सभी नशे में मिले और गाड़ी मै शराब की बोतले मिली है। पकड़ाए युवकों के नाम अंकुर पिता शिवकुमार केसरिया निवासी बापट, हिमालय पिता पूरनलाल मिश्रा निवासी बापट, आशीष पिता लक्ष्मण शर्मा निवासी सिद्धार्थ कॉलोनी (दतिया) और अमित पिता रमेश विश्वकर्मा निवासी सुंदर नगर सुखलिया को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ मे चालक अंकुर सेंटर मैनेजर, हिमालय एसिस्टेंड मैनेजर, अमित आईसीआई बैंक में होम लोन डिपार्टमेंट रिलेशन मेनेजर और आशीष आईडीएफसी में डीएसटी पद पर है।
