इंदौर में विधवा महिला को 4 लड़कियों ने बीच सड़क पर पीटा,देखिए लड़कियों की गुंडागर्दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में एक बार फिर लड़कियों की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें चार लड़कियों ने मिलकर एक विधवा महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। इस दौरान युवतियों ने महिला को सडक पर पटक दिया और फिर बेल्ट और लात घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की। मौके पर मौजूद लोग तमाशबिना बने रहे किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की।

जी हां मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई इंदौर में अब पुरुष ही नहीं बल्कि लड़कियां भी मारपीट करने में पुरुषों से पीछे नहीं है। एक बार फिर लड़कियों की दादागिरी का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है,जिसमें एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार लड़कियां एक महिला पर टूट पड़ी और फिर सड़क पर पटक-पटक कर उसकी बेल्ट,लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। महिला का क्या कसूर था ये कहना तो मुश्किल है लेकिन जिस गुस्से में लड़कियां पीट रही थी मानों उसने बहुत बड़ा अपराध किया हो। पहले आप ये वीडियो देखिए।

जी हां ये तस्वीर है इंदौर के एलआईजी चौराहे की जहां 4 लड़कियों ने मिलकर एक विधवा महिला को बीच सड़क पर जमकर पीटा। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो चार नवंबर 2022 का बताया जा रहा है। जिसमें मारपीट करने वाली तीन लड़कियां इंदौर जबकि एक शाजापुर की रहने वाली बताई जा रही है। और मारपीट का शिकार महिला धेनू मार्केट में काम करती है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरु कर दी है।

फिलहाल देखना होगा की पुरुष बदमाशों पर नकेल कसनी वाली इंदौर पुलिस बीच सड़क पर बेरहमी से महिला के साथ मारपीट करने वाली लड़कियों पर क्या एक्शन लेती है।

- Advertisement -
Exit mobile version