इंदौर में एक बार फिर रिश्तो को तार-तार कर देने वाली शर्मनाक घटना सामने जहां अपनी ही 9 साल की बेटी को वहशी पिता ने अपनी हवस का शिकार बना लिया बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के संविद नगर में रहने वाली पीड़ित 9 वर्षीय बच्ची ने अपने ही पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है बताया जा रहा है कि घर में जब बच्चे अकेली थी तभी कुकर्मी वहशी पिता ने अपनी ही 9 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया जब पीड़ित बच्ची की मां घर पर पहुंची पिता द्वारा की गई घिनौनी हरकत मां को बताइ घटना की जानकारी के बाद पीड़ित अपनी मां के साथ थाने पहुंची जहां पिता के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी है फिलहाल घटना के बाद से ही आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है।
