शहर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया जहां सगे मौसा ने अपनी 16 साल की भांजी का गला दबाकर हत्या कर दी वहीं खुद को भी गले और हाथ पर वार कर ली है घायल मौसा को फ़िलहाल एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
दरअसल मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के ऋषि पैलेस कॉलोनी का है जहां 16 वर्षीय नाबालिक परिवर्तित नाम अनिता अपने परिवार के साथ यहां रहती थी पास में ही रहने वाले मौसा परिवर्तित नाम गोपाल भी अपने बीवी बच्चों के साथ रहता था अनीता कल घर जल्दी लौटी तो उसे अपने मौसा ने बुला लिया कमरे में जाने के बाद बताया जा रहा है कि अनिता के दुष्कर्म करने के लिए जबरदस्ती की गई होगी जहां सगे ही मौसा ने युवती के विरोध करने पर उसका गला दबाकर हत्या कर दी वहीं घबराए मौसा ने खुद के गले पर भी धार धार ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया घटना की जानकारी के बाद एफएसएल टीम और आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे जहां घायल मौसा को तत्काल एमवाय अस्पताल भिजवाया वहीं युवती के शव को बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद और भी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
