इंदौर में एक बेकाबू कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हाे गई। जबकि उसका पति और अन्य महिला घायल हो गई। तीनों एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए थे। पुलिस ने कार जब्त की है। वही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक घटना राऊ सर्कल के पास की है। यहां एक कंस्ट्रक्शन साइड पर बीना(32) उसका पति रूप सिंह भिलाला काम कर रहे थे। दोपहर में करीब तीन बजे के लगभग काम के दौरान सुस्ताने के लिए वह साइड से बाहर आए ओर सड़क किनारे बैठकर बातें करने लगे। उनके साथ एक अन्य महिला भी थी। इस दौरान तेजी से आई ईको कार नंबर MP 09 ZF 0948 ने उन्हें चपेट में ले लिया। इस दौरान बीना को गंभीर चोट आई। उसे उपचार के लिये एंबुलेंस से एमवाय लेकर जाया गया। यहां रात में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक कार को जब्त कर लिया गया है। वही ड्राइवर की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बीना मूल रूप से धार की रहने वाली है। इंदौर में दोनों किशन गंज के पास पादा ग्राम में रहते थे। परिवार में बीना ओर रूप सिंह के तीन बच्चे भी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
