इंदौर में बीमा करने की बात पर 2 पक्षों में विवाद,वाहनों को फोड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

-बीती रात बरोता थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में दो पक्षों में बड़ा विवाद हो गया जिसमें एक युवक घायल हो गया वही विवाद के दौरान 4 गाड़ियां भी फोड़ दी गई जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुचा ओर एहतियात के तौर पर रिजर्व बल की तैनाती की गई वही विवाद की जानकारी मिलते ही डीसीपी राजेश सिंह भी मौके पर पहुचे थे।

विवाद दरअसल भंवरकुआं थाना क्षेत्र के सुंदरम कंपलेक्स स्थित बीमा एजेंट यश भंसाली के वहां बीमा नहीं करने की बात को लेकर हुआ था जिसके बाद बीमा करने से मना करने के बाद फ़ारुख चौहान,अशरफ चौहान,आरिफ चौहान,अमजद चौहान ने यश के ऑफिस में घुसकर हमला कर दिया जिसके बाद बीच बचाव करने आए रंजीत पवार के सिर में भी रॉड मारकर उसे घायल कर दिया जिसके बाद मौके पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ,जिसमे चार गाड़ियों के कांच फोड़ दिए गए,
इस पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसमे फ़ारुख और उसके भाई यश के ऑफिस में हमला करते हुए नज़र आ रहे हैं।

मामले में सूचना मिलते ही एसीपी दिशेष अग्रवाल, दो थाना प्रभारियों व पुलिस बल मौके पर पहुचे ओर बल प्रयोग कर उपद्रवियों को तीतर बितर किया वहीं कुछ लोगो को हिरासत में भी लिया मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं, वहीं घायल रंजीत का अस्पताल में उपचार चल रहा है,विवाद और उपद्रव की सूचना मिलते ही डीसीपी ज़ोन 4 राजेश सिंह भी मौके पर पहुचे ओर स्थिति का जायजा लिया हालांकि पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के बाद मौके पर शांति बनी हुई है।

Exit mobile version