इंदौर में देर रात अचानक सड़क पर उतरी पुलिस,बदमाशों में मची खलबली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश के बाद प्रदेशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है, इसी कड़ी में इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने भवानीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और आम जनता से संवाद कर बदमाशों से जुड़ी जानकारी पुलिस से शेयर करने की अपील की।

दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में एक सप्ताह पहले आदतन अपराधी महेश ने मामूली बात को लेकर ना सिर्फ पडोसियों से मारपीट की बल्कि उनके वाहनों में तोड़फोड कर आग के हवाले कर दिया था। हालांकि बाणगंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेश के चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी के तलाश की जा रही है। गुरुवार की रात को पुलिस ने भवानी नगर में फ्लैग मार्च किया जिसमें डीसीपी,थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस का फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्रवासियों से मन से बदमाशों का खौफ दूर करना था जिसके चलते तीन चार स्थानों पर लोगों से संवाद किया साथ ही उनके साथ पुलिस अधिकारियों को मोबाइ नंबर शेयर किए ताकि बदमाशों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर वहां तत्काल पुलिस को अवगत करा सकें।

Exit mobile version