इंदौर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने दो महिलाओं को किया प्रताड़ित, आठ लोगों पर केस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ससुराल वालों की तरफ से दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने के साथ ही पीड़िता को परेशान करने का मामला सामने आया है। रुपये लाने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह एक अन्य महिला ने भी ससुराल वालों की शिकायत की है।

महिला थाने में फरियादी 21 वर्षीय अंकिता पत्नी अजय यादव निवासी जगदीश नगर बाणगंगा ने पति अजय, सास संगीता, ससुर रामकुमार, देवर नीलेश पर दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फरियादी की शादी 30 जनवरी 2020 को हुई थी। फरियादी ने पुलिस को बताया कि शादी के पंद्रह दिन बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। मायके से रुपये लाने का बार-बार दबाव बनाते और कहते कि हमारा कर्जा है उसे चुकाने के लिए दो लाख रुपये लेकर आ। मना करने पर मारपीट करते हैं। पुलिस ने धारा 498ए, 323, 294, 506, 34 में ससुराल वालों पर प्रकरण दर्ज किया है।

Exit mobile version