सिंधी कालोनी क्षेत्र में हथियारबंध बदमाशो ने जमकर उत्पात मचाते हुए फ्री समान नही देने पर एक दुकान में तोड़फोड़ कर दुकानदार पर हमला कर दिया । घटना के क्षेत्र के दुकानदारों में आक्रोश है वही पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है ।
बुधवार की रात सिंधी कॉलोनी में हथियारों से लैस 8 से10 बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया बदमाशों ने एक एवरफ्रेश की दुकान से सामान लिया और जब दुकान मालिक महिला ने सामान के पैसे मांगे तो तोड़फोड़ भी कर उन्होंने महिला दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया बीच-बचाव करने आए उसके बेटे और पति को भी पीटा वहीं दूसरी घटना में गणेश पंडाल के पास महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर बदमाशों ने मारपीट की दोनों ही घटना की जूनी इंदौर थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है शिकायत मिलने पर जुनी इंदौर रावजी बाजार थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और व्यापारियों का आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया
