इंदौर में गर्दन उड़ाने की धमकी देकर शादी का दबाव बना रहा था सिरफिरा प्रेमी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, युवती ने रिपोर्ट लिखाने से किया इन्कार, अवैध हथियार रखने का केस दर्ज।
इंदौर में शादी से इन्कार करने पर सिरफिरा प्रेमी चाकू लेकर युवती को धमकाने पहुंच गया। हाथ में खुला चाकू लेकर गर्दन उड़ाने की धमकी देने लगा। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि युवती ने रिपोर्ट लिखवाने से इन्कार कर दिया।

https://timenews.today/img/2022/07/WhatsApp-Video-2022-07-27-at-10.12.20-AM.mp4

एमआइजी टीआइ अजय वर्मा के मुताबिक आरोपित का नाम पीयूष उर्फ शानू पुत्र भरत कछावा निवासी एलआइजी कालोनी है। एक युवती से उसकी तीन साल से दोस्ती है। वह उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था। नूडल्स की दुकान लगाने वाले शानू को युवती ने शादी से इन्कार कर दिया था। सोमवार शाम वह जगजीवनराम नगर पहुंचा और युवती के साथ मारपीट करने लगा। उसके हाथ में चाकू था और वह बार-बार उसे मारने की धमकी दे रहा था। युवती की सहेली ढाल बनकर आगे खड़ी हो गई। लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया और पुलिस को भेज दिया। टीआइ के मुताबिक, सूचना मिलते ही शानू को गिरफ्तार कर लिया। युवती ने डर के कारण रिपोर्ट लिखवाने से मना कर दिया। पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में शानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Exit mobile version