क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील के बलिदान दिवस के पूर्व इंदौर की सभी विधानसभाओं में भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा गौरव यात्रा निकाली जाएगी जिसकी शुरुआत आज से शुरू हुई
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील मामा के बलिदान दिवस के पूर्व इंदौर की सभी विधानसभाओं में भाजपा अजजा मोर्चा द्वारा गौरव यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 1 दिसंबर को विधानसभा 1 में बड़ा गणपति से प्रातः 9:30 बजे प्रारंभ होकर एयरपोर्ट रोड होते हुए 60 फीट रोड महेश गार्ड लाइन होते हुए उज्जैन नाका पर यह यात्रा समाप्त हुई एवं विधानसभा 2 में शाम 4:00 बजे मोनी बाबा आश्रम से प्रारंभ होकर बापट चौराहा होते हुए बाॉम्बे हॉस्पिटल से होकर परदेसीपूरा सफेद मंदिर पर समाप्त होगी इसी प्रकार यह यात्रा अन्य विधानसभाओं में भी निकाली जाएगी
