इंदौर में कबड्डी मैच के दौरान हुआ विवाद दोनो ही पक्ष के 4 से 5 लोग घायल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कबड्डी प्रतियोगिता के बाद हार और जीत कमेंट को लेकर एक दूसरे को चिड़ा रहे थे इसी दौरान दोनों प्रतियोगिता में उतरी टीम के बीच जोरदार हाथापाई शुरू हो गई इस घटना में दो ही पक्ष के 4 से 5 लोग घायल हुए हैं मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला सर्राफा थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर मौजूद प्रभात क्लब द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दो टीम में प्रभात क्लब और इंदौर वनर्स टीम ने इस में भाग लिया था इस दौरान हार जीत और चीटिंग करने को लेकरके दोनों टीमों में जमकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरों पर हाथापाई और पथराव की नौबत बन गई इस घटना के दौरान प्रतियोगिता में भाग ले रही दोनों पक्षों में 5-5 लोग घायल हो गए सूचना मिलते ही सर्राफा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया फिलहाल पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया

Exit mobile version