इंदौर में एलएलबी की छात्रा ने दी जान पुलिस ने किया सुसाइड नोट भी बरामदा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के लसूडिया थाना इलाके के 71 नंबर स्कीम में मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक अपार्टमेंट के कमरे से काफी बदबू आ रही है। जिस पर पुलिस ने तस्दीक की तो जानकारी मिली कि एलएलबी करने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें जीवन से मायूस हो कर उसने यह कदम उठाया है। वहीं युवती भोपाल की रहने वाली बताई जा रही है पुलिस ने मर्ग कायम कम परिवार वालों को सूचना दी है।

लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है जहां पर 71 नंबर स्कीम के हर्षदीप मेंशन में किराए से रहने वाली रश्मि पिता रजनीश शुक्ला निवासी अरेरा कॉलोनी के कमरे से रह वासियों को 3 दिनों से बदबू आ रही।
पुलिस को जब इसकी सूचना दी गई तो वह अपार्टमेंट में गए और जब कमरा खोल कर देखा तो रश्मि फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और एक सुसाइड नोट था जिसमें लिखा हुआ था कि ” वह जीवन से मायूस हो गई है.,” और अपने दर्द की दास्तान लिखते हुए रश्मि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही मृतिका के कमरे से कुछ कागज बरामद हुए हैं जिससे रश्मि किसी बीमारी से ग्रसित थी यह भी जानकारी सामने आ रही है।
पुलिस ने सुसाइड नोट को जब तक कर रश्मि का मोबाइल भी जप्त किया है वही पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।

Exit mobile version