इंदौर में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही जो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है पुराने विवाद को लेकर युवक का किया था अपरहण।
मामला इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लड़के एक युवक को जबरदस्ती कार में बिठा कर लेकर गए हैं जो चंद्रगुप्त चौराहे पर खड़े हैं सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो कुछ आरोपी युवक को कार में बिठा रखा था और उस पर उसके मौसेरे भाई को बुलाने का दबाव बना रहे थे मौके से पुलिस ने छह आरोपियों राउंड अप कर लिया है पुलिस के मुताबिक प्रांजल नपित नामक युवक को कुछ युवक कार में बिठा कर लेकर गये थे
