इंदौर पुलिस ने महिला गांजा तस्करों को पकड़ा,कई मामले है दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की बाणगंगा पुलिस को नशामुक्ति अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है,जिसमें पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो पिछले कई दिनों से गांजा तस्करी करने में जुटी थी। महिला पर मादक पदार्थ तस्करी सहित कई अन्य मामले दर्ज है।

नशामुक्ति अभियान के तहत इंदौर पुलिस द्वारा ना सिर्फ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरुक किया जा रहा है बल्कि मादक पदार्थ तस्करों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में बाणगंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है,जो नशामुक्ति अभियान के बाद अपने घर में ताला लगाकर फरार थी। गुरुवार की शाम को महिला अपने घर के पीछे के दरवाजे से गांजा लेकर जा रही थी उसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version