देर रात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था जहां कैफे और कॉलोनी में मौजूद गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दहशत का माहौल बना दिया था पुलिस ने तत्काल चारों बदमाशों को पकड़ कर क्षेत्र में जुलूस निकाला जहां उठक बैठक लगाते हैं बदमाश अब लोगों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का वृंदावन कॉलोनी में मौजूद कैसे में तोड़फोड़ की और दो युवकों पर चाकूबाजी कर बदमाशों ने जमकर देर रात तक उत्पात मचाया जहां कॉलोनी में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर लोगों को डरा धमका रहे थे क्षेत्र में भय का माहौल और लोगों में खौफ बदमाशों का साफ़ दिखा जा रहा था पुलिस ने घटना जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चंद घंटों में ही पुलिस ने चारों बदमाशों को धर दबोचा है वहीं उनके अन्य 2 साथी अभी भी फरार चल रहे हैं पुलिस गिरफ्त में अमन चिकन अपराधिक प्रवृत्ति का है जहां अमन चिकने पर मल्हारगंज और बाणगंगा और में आधा दर्जन से भी अधिक अपराध दर्ज है पुलिस पकड़ कर आरोपियों को क्षेत्र में लेकर पहुंची जहां उठक बैठक लगाते हुए बदमाश अब जनता से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं वहीं पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
