इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी जमानतदार को वकीलों द्वारा पकड़ा आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की जिला कोर्ट में फिर एक फर्जी जमानतदार को वकीलों द्वारा पकड़ा गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने नकली जमानतदारों पर नकेल कसते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा था। जिसके बाद कोर्ट में नकली जमानत देने का काम बंद हो गया था। इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्यवाही के बाद नकली जमानत देने का काम लंबे समय से बंद हो गया था जिसके बाद अब फिर से जिला कोर्ट में नकली जमानतदार सक्रिय हो रहे हैं। वही बुधवार को एमजी रोड पुलिस ने एक ऐसे ही फर्जी जमानत देने वाला आरोपी संजय वर्मा निवासी देवनगर को गिरफ्तार किया है।

दरसअल आरोपी संजय वर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अरविंद सिंह गुर्जर की कोर्ट में फर्जी जमानत देने के लिए पहुंचा था। जहा आरोपी संजय वर्मा ने जमीन की ऋण पुस्तिका कोर्ट में दी थी जिस पर न्यायधीश को संजय वर्मा पर शंका हुई। उन्होंने तुरंत उसकी जांच करवाई जिसमें साफ हो गया कि जमीन के कागज नकली है। इसके बाद आरोपी को एमजी रोड पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जाली दस्तावेज बनाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी से अब यह जानकारी ली जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों की इसी तरह से नकली जमानत दी है।

Exit mobile version