• इंदौर ग्रामीण ज़ोन आईजी श्री राकेश गुप्ता के पर्यवेक्षण में ज़ोन के सभी 8 जिलों में की जा रही है कॉम्बिंग गस्त ।
• अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल उतरा सड़कों पर ।
इंदौर ग्रामीण ज़ोन में अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए ज़ोन आईजी श्री राकेश गुप्ता के पर्यवेक्षण में ज़ोन के सभी 8 जिलों में नाइट कॉम्बिंग गस्त की गई, जिसमें आईजी, डीआईजी और एसपी सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।
पुलिस बल द्वारा जिला स्तर पर कॉम्बिंग गस्त करते हुए अपराधियों की धरपकड़, न्यायालयी वारंटों की तामीली और रात में बिना वजह घूमने वाले आवारा लोगों की चेकिंग की गई ।
इंदौर (ग्रामीण) आईजी श्री राकेश गुप्ता, पुलिस जिला इंदौर (ग्रामीण) में पुलिस जवानों के साथ इस अभियान में शामिल हुए। इसी क्रम में डीआईजी इंदौर (ग्रामीण) रेंज श्री चंद्रशेखर सोलंकी जिला धार में और डीआईजी निमाड़ रेंज श्री तिलक सिंह, खंडवा जिले में पुलिसकर्मियों के साथ कॉम्बिंग गस्त में शामिल हुए । सभी जिलों के एसपी द्वारा भी अपने जिलों में पुलिस बल के साथ कॉम्बिंग गस्त सक्रिय रुप से की गई।
