इंदौर क्राइम ब्रांच ने वनप्राणियों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जहां पकड़े गए आरोपी से दो दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद किए गए हैं फिलहाल वन विभाग को आरोपी को पकड़कर हवाले कर दिया है ।
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने वाले एक आरोपी को पकड़ा गया है बताया जा रहा है कि दुर्लभ प्रजाति कछुओं की विदेशों में काफी मांग रहती है वहीं कई लोग तंत्र विद्या के लिए भी इन कछुओं का इस्तेमाल करते हैं इन्हें भारत में इंडियन स्टार टू टो इज के नाम से पहचाना जाता है यह काफी दुर्लभ और काफी कम दिखने वाली प्रजाति के कछुए हैं जिनकी मार्केट में अच्छी डिमांड होती है सूचना पर से घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी जगदीश कुमावत नामक व्यक्ति के पास से दो दुर्लभ प्रजाति के कछुओं को बरामद किया है फिलहाल फॉरेस्ट वन विभाग की टीम बुलाकर के आरोपी को उनके हवाले कर दिया है आगे वन विभाग की टीम लाए गए दुर्लभ प्रजाति के कछुए के बारे में पूछताछ कर रही है।
