इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध धंधों में लिप्त गिरोह संचालित करने वालों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा लगातार अवैध धंधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है इंदौर की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही एक गिरोह संचालित करने वालों को गिरफ्तार किया है एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से शहर में वेबसाइट बनाने का काम किया जा रहा था इस वेबसाइट का उपयोग देह व्यापार के लिए बनाया गया था क्राइम ब्रांच डीसीपी के अनुसार इस बेड पेज नाम इस वेबसाइट को हिंदुस्तान में संचालित किया जा रहा था और पाकिस्तान में बैठेंगे कुछ साथियों द्वारा इसे संचालित किया जा रहा था इस वेबसाइट को यूएस में पहले ही बैन किया जा चुका है वेबसाइट का नाम परिवर्तन कर इसे इंडिया में संचालित किया जा रहा था वेब पेज के माध्यम से देह व्यापार करने वाले एजेंट इसे संचालित कर रहे थे और जो भी इस वेबसाइट पर जाकर इसे देखना चाहता था उसे मोटी रकम वेबसाइट और बिटकॉइन करंसी में देना होती थी पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है

Exit mobile version