इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक नवजात मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई जैसे ही पूरे मामले की सूचना विजयनगर पुलिस को लगी विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुट चुकी है तो वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पूरा मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है विजय नगर थाना क्षेत्र के मंगल सिटी मॉल के पीछे आज सुबह इंदौर की विजय नगर पुलिस को यह सूचना मिली कि कचरे के ढेर में एक मृत बच्ची की लाश पड़ी हुई है इसी सूचना के आधार पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत बच्ची को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया है तो वहीं पूरे मामले में आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर बच्ची को फेंकने वाले की तलाश की जा रही है वही प्रारंभिक तौर पर पुलिस यह मान कर चल रही है कि लड़की होने के कारण संभवत बच्ची को फेंक दिया गया है फिलहाल पूरे मामले में आसपास के सीसीटीवी के आधार पर जल्दी फेंकने वाले तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं और उसके बाद ही इस पूरे मामले में आगे खुलासे होंगे लेकिन इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इस तरह के घटनाक्रम पहले भी सामने आ चुके हैं ।

Exit mobile version