इंदौर के मुन्ना भाई फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर बनकर अस्पताल संचालित करने वाले पर प्रकरण दर्ज।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मुन्ना भाई एमबीबीएस में फर्जी रूप से कर रहा था संचालित अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई कर पुलिस को दी जानकारी मामले में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज।

दरअसल परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौराहे के पास दीनदयाल अस्पताल के नाम से संचालित किए जाने वाले हॉस्पिटल पर स्वास्थ विभाग ने छापामार कार्यवाही की थी जहां फर्जी एमबीबीएस डॉक्टर बनकर अस्पताल संचालित किया जा रहा था जहां फर्जी डॉक्टर अनिल पांडे द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रुपए कमाने के लिए हॉस्पिटल संचालित किया था स्वास्थ्य की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने फर्जी डॉक्टर अनिल पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है वही पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version