इंदौर की सड़कों पर एक साथ निकले 8 टीआई पुलिस देख युवक-युवतियां भागे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आगामी नव वर्ष और प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले पुलिस की नाइट कल्चर को लेकर सड़कों पर दिखी मुस्तैद आठ थाना प्रभारी दो एसीपी एक एडिशनल एसपी ने देर रात राजीव गांधी चौराहे से लेकर विजय नगर चौराहे बीआरटीएस पर खुली दुकानों कैफे और रेस्टोरेंट संचालकों पर कसी नकेल असामाजिक तत्वों की चेकिंग और बिना अनुमति और आनियमितता के साथ खुलने वाले हैं कैफे रेस्टोरेंट 5 संचालकों के खिलाफ की कार्यवाही।

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के सपनों का शहर इंदौर में जहाँ पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू है वहीं दूसरी ओर नाइट कल्चर को लेकर खुलने वाले रेस्टोरेंट कैफे में आए दिन मारपीट के वीडियो वायरल हो रहे थे इसको लेकर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने आला अधिकारीयों की बैठक लेकर पुलिस पेट्रोलिंग गश्त बढ़ाने की निर्देश दिए थे जहां 8 थाना प्रभारीयो गश्त में तैनात किया गया इसी को लेकर रेस्टोरेंट कैफे पर असामाजिक तत्वों द्वारा स्मोकिंग और खड़े रहकर किसी ना किसी बात को लेकर आए दिन विवाद को देखते हुए रात्रि गश्त के दौरान एडिशनल डीसीपी अनिल पाटीदार ने दो एसीपी और आठ थाना प्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों ने विशेष अभियान के तहत फ्लैग मार्च निकालते हुए असामाजिक तत्वों की धरपकड़ की वहीं बिना अनुमति और नियम विरुद्ध दुकान संचालित करने वाले पांच संचालन खिलाफ कार्यवाही भी की है इस दौरान एलआईजी चौराहा स्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष के रेस्टोरेंट पर पहुंच अनुमति मांगी गई अनुमति नहीं मिलने पर अनियमितताओं के तहत रेस्टोरेंट्स चलाने पर संचालक के खिलाफ कार्यवाही की गई। पुलिस की गाड़ीयो के सायरन हूटर बजाते अचानक पहुंची पुलिस को देखकर दुकान के सामने खड़े युवक-युवती भागते नजर आए तो वही पुलिस दुकानदारों को हिदायत दी कि सिगरेट पब्लिक प्लेस में ना पीने दिया जाए । जहां देर रात शुरू हुए अभियान सुबह 5:00 बजे तक चल आएगा।

Exit mobile version