इंदौर का नन्हा कलाकार दिखाई देगा सुपर स्टार के साथ, एक्टिंग देख रणबीर कपूर बोले

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर. कहते है इंसान की काबिलियत उम्र की मोहताज नहीं होती यही कहावत चरितार्थ की है इंदौर के नन्हे कलाकार ने जो अब बालीवुड के सुपर स्टार के साथ कदम से कदम मिलाते हुए एक्टिंग करते हुए दिखाई देगा.

दरअसल हम बात कर है एक नन्हे कलाकार स्वास्तिक शर्मा की जो उम्र में अभी महज 09 वर्ष के ही है लेकिन अपनी एक्टिंग के हुनर के बदौलत अब बालीवुड के जाने माने सुपर स्टार रणबीर कपूर के साथ एक एड फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके है. वही खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी सेल्फी में भी वह अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाते हुए नजर आएंगे.

वही एबीपी न्यूज से बात करते हुए नन्हे कलाकार स्वास्तिक शर्मा ने बताया की वह एक्टिंग अपनी उम्र महज 03 वर्ष के थे जब से ही शुरू कर दी थी. सबसे पहले एक टीवी चैनल के लिए आडिशन दिया था जिसमे उनका सिलेक्शन भी हो गया था जिसके बाद उनकें द्वारा अब तक करीब 15 प्रोजेक्ट पूरे कर लिए गए है जिसमे टीवी सीरियल, शार्ट मूवीज, एड फिल्म, वेब सीरीज सहित बड़े पर्दे के लिए भी शूट कर चुके है. बड़े होकर वह डाक्टरी के साथ साथ अपनी एक्टिंग को भी चालू रखना चाहते है. और महेंद्र सिंह धोनी की तरह क्रिकेट भी खेलना चाहते है. उनके स्कूल में एक क्रिकेट मैच में अपनी टीम को धोनी की तरह मैच जीता भी चुके है जिसके बाद उन्हें स्कूल एमएसडी के नाम से जाना जाता है.

वही स्वास्तिक की मां अर्चना शर्मा ने बताया की बचपन में ही स्वास्तिक बाहुबली फिल्म का एक डायलॉग बोलता था जिससे लगा इसकी एक्टिंग में रुचि है जब एक अखबार में आडिशन का एड देखा और वह गए तो इंडिया बेस्ट ड्रामेबाज में भी सिलेक्शन हुआ और अंतिम 16 में भी जगह बनाई थी वह भी बिना किसी से एक्टिंग सीखे, जिसके बाद दिनेश परिहार एक्टिंग इंस्टीट्यूट के संचालक दिनेश परिहार के मार्गदर्शन में इन्होंने एक्टिंग सीखी.

- Advertisement -

स्वस्तिक द्वारा अभी तक कई मुख्य किरदार निभा चुके हैं जिसमें सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला सीरियल मेरे साईं, सीरियल मुस्कान, डॉक्टर रेडी का विज्ञापन एपिलेप्सी, सब ठीक है , एल्बम सॉन्ग एवं निर्मल पाठक की वेब सीरीज घर वापसी में भी लोगों को अच्छा खासा लुभाया अभी वर्तमान में निर्देशक प्रखर श्रीवास्तव एवं निर्माता आजाद जैन की शॉर्ट मूवी ताशे में भी इनका मुख्य किरदार है. जिससे उन्होंने दर्शकों को काफी भावुक किया यह फिल्म एक 8 साल के बच्चे के जीवन पर आधारित फिल्म है जिसका उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकना है.

वही अब स्वस्तिक जल्द एशियन पेंट के ऐड में नजर आएंगे जिसमे उनके साथ बालीवुड के सुपर स्टार रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगे, रणबीर के साथ मुंबई जाकर वह शूटिंग भी कर चुके है वही रणबीर कपूर ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की ओर कहा की लगे रहो बड़े होकर तुम बड़े स्टार बनोगे. वही अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सेल्फी में भी स्वास्तिक अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे.

बता दे की इंदौर के स्वस्तिक शर्मा की उम्र महज 09 वर्ष है फिलहाल अभी स्कूल में कक्षा पांचवी मैं पढ़ रहे हैं. स्वस्तिक के माता-पिता का कहना है की छोटे कलाकार बड़े सुपर स्टार के साथ काम करने की चाह रखते है हमारे बच्चे को यह मौका इतनी कम उम्र में और इतनी जल्दी मिल गया भगवान के शुक्रगुजार है.

Exit mobile version