इंदौर कलारिया में छेड़छाड़ करने पहुंचे चंदन नगर के मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कलारिया गांव में एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने लाठियों और लात ,घूंसों से पिटाई कर दी।पिटाई का वीडियो आज वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

घटना इन्दौर के घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के कलारिया गांव की है जिसकी शिकायत कल पिटाई का शिकार हुए पीढ़ित ने चंदन नगर पुलिस को की थी लेकिन तब इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, आज वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मोहम्मद शरीफ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चंदन नगर थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद शरीफ ने कल शिकायत की थी कि उसकी कुछ लोगों ने पिटाई की थी, इस मामले में आज वीडियो वायरल हुआ और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।जांच पड़ताल करने पर पता चला कि मोहम्मद शरीफ ने किसी महिला से छेड़ छाड़ की थी जिस पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि महिला की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।फिलहाल पूरे मामले में पूलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version