इंदौर एडिशनल कमिश्नर क्राइम को ट्विटर पर रेप की सूचना मिलते ही पीड़ित युवती तक पहुँच गई पुलिस।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एडिशनल कमिश्नर क्राइम के ट्विटर पर रेप पीड़िता ने किया ट्विट चंद पलों में पुलिस पहुंच गई पीड़िता के पास। एडिशनल कमिश्नर क्राइम राजेश हिंगणकर क्राइम इन्वेस्टीगेशन के लिए जाने जाते हैं। वे ट्विटर भी शिकायतों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया एडिशनल कमिश्नर हिंगणकर के ट्विटर हैंडल पर एक युवती ने ट्विट कर रेप की शिकायत करते हुए मदद मांगी। एडिशनल कमिश्नर क्राइम हिंगणकर ने तत्काल ज़ोन 2 डीसीपी संपत उपाध्याय को कार्रवाई के निर्देश दिए। मामला लसूडिया थाना क्षेत्र का निकला, पुलिस तत्काल युवती के पास पहुंची और उसके बयान लिए। पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version